BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तेलंगाना में 1 करोड़ रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए अधिकारी ने दी जान

हैदराबाद । रिश्वत लेने के आरोप में यहां की चंचलगुडा जेल में बंद तेलंगाना सरकार के एक अधिकारी ने खुदकुशी कर ली है। उसे अगस्त में 1.10 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कीसरा के पूर्व तहसीलदार, इरवा बलराजू नागराजू ने कथित तौर पर जेल की कोठरी में फांसी लगा ली।

उनके शव को ऑटोप्सी के लिए उस्मानिया अस्पताल भेजा गया। दबीरपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) ने 14 अगस्त को एक रियल एस्टेट डीलर से रिश्वत लेने के आरोप में अधिकारी को गिरफ्तार किया था।

उन्होंने कथित तौर पर हैदराबाद के बाहरी इलाके कीसरा मंडल के रामपल्ली दयारा गांव की 19 एकड़ भूमि से संबंधित जमीन के मुद्दे को निपटाने के लिए 2 करोड़ रुपये की मांग की थी।

नागराजू, रियल एस्टेट डीलर चौला श्रीनाथ, एक अन्य रियल एस्टेट डीलर के. अंजी रेड्डी और ग्राम राजस्व सहायक (वीआरए) बोंगू साई राज के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया था।

इन चारों को गिरफ्तार कर एसीबी मामलों की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया था, जिसने इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

एसीबी ने नागराजू के आवास से 36 लाख रुपये, आधा किलो सोना और अचल संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद किए थे।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More