BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती

नई दिल्ली । देसी करेंसी रुपये में बुधवार को डॉलर के मुकाबले मजबूती आई। डॉलर के मुकाबले रुपया पिछले सत्र यानी सोमवार की क्लोजिंग के मुकाबले 27 पैसे की बढ़त के साथ 73.81 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर खुलने के बाद 73.89 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। हालांकि आरंभिक कारोबार के दौरान रुपया 73.97 से लेकर 72.81 के बीच बना रहा। बाजार के जानकार बताते हैं कि दुनिया की बड़ी आर्थिक ताकतें मौजूदा परिस्थितियों से निपटने के लिए राहत पैकेज ला सकती हैं और इस संबंध में विचार किया जाने लगा है, जिसके कारण प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर कमजोर हुआ है और भारतीय करेंसी में भी मजबूती आई है।

बता दें कि कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल और कच्चे तेल को लेकर छिड़ी कीमत जंग के कारण विगत दिनों डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर होकर 74 रुपये प्रति डॉलर को पार कर गया था। मतलब एक डॉलर का मूल्य 74 रुपए से अधिक हो गया था, लेकिन बुधवार को देसी करेंसी में मजबूती दर्ज की गई।

इससे पहले सोमवार को रुपया 29 पैसे टूटकर 74.08 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मंगलवार को होली के त्योहार के अवसर पर अवकाश होने के कारण देश का मुद्रा बाजार बंद रहा। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में सोमवार को करीब 29 साल की सबसे बड़ी गिरावट के बाद बीते दो दिनों से रिकवरी आई है।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में यूरो समेत कुछ मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने के कारण दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत का सूचक डॉलर इंडेक्स नीचे फिसला है। डॉलर इंडेक्स पिछले सत्र से 0.27 फीसदी फिसलकर 96.12 पर बना हुआ था, जबकि यूरो पिछले सत्र से 0.43 फीसदी की मजबूती के साथ 1.13 डॉलर प्रति यूरो पर कारोबार कर रहा था।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More