देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ( DK Shivkumar) मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने के बाद उनकी मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। आयकर विभाग की चार्जशीट में दावा किया कि डीके शिवकुमार के कहने पर वी मुलगुंड ने कांग्रेस पार्टी को 5 करोड़ रुपए दिए। 5 जनवरी 2017 को 3 करोड़ रुपए और 9 जनवरी 2017 को 2 करोड़ रुपए दिए गए।
इससे पहले कर्नाटक के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी.के. शिवकुमार ने कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह बदले की राजनीति के शिकार हाे रहे हैं। शिवकुमार इस समय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं। शिवकुमार ने एक ट्वीट में कहा कि मैं दोहराना चाहूंगा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है और मैं बदले की राजनीति का एक शिकार हूं। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में शिवकुमार से चार दिनों तक पूछताछ करने के बाद उन्हें तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था।
आपको बताते जाए कि डीके शिवकुमार की 12 सितंबर की रात अस्पताल और थाने में कटी। मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना कर रहे डीके शिवकुमार ने गुरुवार को तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। इसके बाद ईडी की टीम लगभग आधी रात को डीके शिवकुमार को अस्पताल से बाहर लेकर आई और उन्हें दिल्ली के तुगलक रोड थाने में लेकर गई। इसके बाद डीके शिवकुमार को रातभर यहीं रखा गया।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
विधानसभा चुनाव में हार से इंडिया गंठबंधन में बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें !
विद्युत विभाग के खिलाफ होलीगेट पर दिया धरना