BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

मथुरा। शहर की घनी आबादी वाले क्षेत्र भैंस बहोरा में सोमवार की सुबह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। आग की उंची उठती लपटों को देख कर लोग खौफजदा हो गये। स्थानीय स्तर पर लोगों ने अपनी तरफ से आग पर काबू पाने के जतन शुरू कर दिये। जिस समय आग लगी बाजार खुल चुका था। बाजार में हलचल थी और दुकानदार तथा ग्राहक भी आसपास बडी संख्या में मौजूद थे। आसपास के दुकानदारों ने लोगों के सहयोग से आग को बेकाबू होने से रोकने का भरकस प्रयास किया। इस बीच कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायरबिग्रेड की तीन गाडियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम में सामान इतना ज्याद था कि इसके बाद भी धूंआ उठता रहा। दोबारा आग न भडक जाये इसके लिए जेसीबी को मौके पर बुला लिया गया और माल को उलट पुलट कर पानी का छिडकाव किया गया।
 अग्निशमन अधिकारी संजय जायसवाल तीन दमकल की गाड़ियां लेकर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तबतक गोदाम में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। बताया जा रह है कि कुछ ही हजारों का सामान गोदाम में रखा था। यह गोदाम आगरा-मथुरा ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक संजय अग्रवाल का है। वही इस संबंध में गोदाम स्वामी संजय अग्रवाल ने बताया गोदाम में आग लगने का कारण अज्ञात है, जिसमें लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया।
जिला अग्निशमन अधिकारी संजय जायसवाल ने बताय कि मौके पर टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। आग किस कारण लगी और गोदाम में कितने कीमत के सामान जलकर नष्ट हो गया। इन सवालों के जवाब की तलाश की जा रही है। वह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। उन्होंने बताया कि आवादी वाले क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नहीं होना चाहिए। इस मामले में भी छानबीन की जा रही है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More