BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

टेलीविजन पर दीपिका समेत कई हस्ती करेंगे जीवन के अनुभव साझा

मुंबई। टेलीविजन शो 'मेगा आईकन' के दूसरे सीजन में अभिनेत्री दीपिका से लेकर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान और उद्यमी रतन टाटा तक तमाम हस्ती अपने जीवन के अनुभवों को साझा करेंगे। आगामी नेशनल जियोग्राफिक सीरीज दर्शकों को प्रसिद्ध हस्तियों के करीब लाएगी, जिससे दर्शक उनसे जुड़े रोचक अनुभवों को जान सकेंगे।

इस शो में दर्शक दीपिका के अलावा उनके पति व अभिनेता रणवीर सिंह को भी देखेंगे, जो अपनी पत्नी के बारे में बातचीत करेंगे।

'मेगा आईकन' के टीजर में रणवीर ने कहा, "वह किसी तरह की इमोशनल परेशानियों से गुजर रही थीं, जिसके बारे में उन्हें पता भी नहीं। यह उनके अंदर विकसित होता रहा, जोकि उनके प्रदर्शन में दिखना भी शुरू हो गया।"

शो में दिवंगत भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला की कहानी भी दिखाई जाएगी।

शो के बारे में स्टार और डिजनी इंडिया (इन्फोटेनमेंट एंड किड्स) प्रमुख अनुराधा अग्रवाल ने कहा, "इस शो में इन सफल हस्तियों के जीवन के अनुभवों के माध्यम से हम युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास कर रहे हैं।"

'मेगा आईकन 2' का 20 सितंबर को प्रीमियर होगा। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More