BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

टाटा मोटर्स ने नई फ्लैगशिप एसयूवी को 'सफारी' के रूप में किया ब्रांड

नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी आगामी फ्लैगशिप एसयूवी को 'सफारी' के रूप में ब्रांड किया है। टाटा सफारी को भारत में एक लाइफस्टाइल एसयूवी के तौर पर पेश किया गया था। टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल्स बिजनेस यूनिट (पीवीबीयू) के अध्यक्ष शैलेश चंद्र ने कहा है, "सफारी, एक मजबूत ब्रांड होने के साथ-साथ एक प्रतिष्ठित ब्रांड है, जिसे दो दशक से ज्यादा समय से भारतीय सड़कों पर एसयूवी के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। हमें विश्वास है कि सफारी की लॉन्चिंग एक बार फिर से बाजार को सक्रिय कर देगी।"

कंपनी के अनुसार सफारी को टाटा मोटर्स की अवार्ड विजेता 'इम्पैक्ट 2.0' की डिजाइन लैंग्वेज और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली क्षमता के साथ बनाया गया है।

कंपनी ने कहा, "यह एडॉप्टिव ऑर्टेक्चर भविष्य में ऑल-व्हील ड्राइव और भविष्य में इलेक्ट्रिफिकेशन की संभावनाओं की अनुमति देता है।"

यह नई एसयूवी इस जनवरी में शोरूम में पहुंचेगी। नई सफारी के लिए जल्द ही बुकिंग शुरू होगी।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More