BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

झारखंड : झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके बेटे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह जानकारी ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने लिखा, "कल रात आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी और मां की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वे दोनों होम आइसोलेशन में हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। देश और झारखंडवासियों की दुआओं के साथ जल्द ही आदरणीय बाबा और मां हम सभी के बीच होंगे।"

कुछ समय पहले शिबू सोरेन के घर पर काम करने वाले कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद शुक्रवार को शिबू सोरेन और उनकी पत्नी का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें दोनों पॉजिटिव पाए गए है।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री और उनका पूरा मंत्रिमंडल मंगलवार रात से ही होम क्वारंटाइन में है। उन्होंने कैबिनेट बैठक में भाग लिया था।

राज्य में अब तक, दो मंत्रियों और छह विधायकों को पॉजिटिव पाया गया है। यहां तक कि जेल में कैद दो पूर्व मंत्री भी पॉजिटिव पाए गए हैं। 
साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More