BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जैकलीन ने साझा की खूबसूरत तस्वीर, अनोखे अंदाज में आईं नजर

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह एक पेंटिंग के सामने जमीन पर बैठी नजर आ रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर पड़ी सूरज की किरणें तस्वीर की और शोभा बढ़ रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में जैकलीन फ्लोरल ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।

इसके कैप्शन में जैकलीन ने एक रेड हार्ट ईमोजी और फ्लेक्सिंग बाइसेप ईमोजी के साथ लिखा, "आप किसी भी चीज से उबर सकते हैं।"

जैकलीन के पास इस वक्त कई सारी फिल्में हैं। आने वाले समय में वह अक्षय कुमार के साथ 'रामसेतू' और 'बच्चन पांडे' में नजर आएंगी। सलमान खान के साथ 'किक 2' में दिखेंगी और रणवीर सिंह के साथ 'सर्कस' में नजर आएंगी। इसके अलावा, वह मल्टी स्टारर फिल्म हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' में भी शामिल हैं।

जैकलीन हाल ही में समाज सेवा के कार्य में भी सक्रियता से जुड़ी हैं। उन्होंने 'यू ओनली लिव वंस' के नाम से अपने फाउंडेशन की भी शुरूआत की है, जिसका मकसद जरूरतों को घर और खाना मुहैया कराना है। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More