देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। शादी के बाद के सुहाने सपने संजोए ससुराल पहुंची ममता को एक दिन का भी सुकून नहीं मिला। ससुरालियों के जुल्म की आग में जलते जलते ममता एक दिन सच में ही जला दी गई। मथुरा के हाईवे स्थित हाॅस्पीटल में जिंदगी के लिए जूझ रही विवाहिता ने जिस पति के लिए सात फेरे लिये थे वही अपने परिजनों के साथ ममता की जान का दुश्मन बन बैठा। ममता के पिता ने थाना राया में अपने दामाद सहित कुल छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ममता के पिता रामवीर सिंह निवासी बरौली थाना बल्देव ने प्रवीन कुमार, प्रवीन कुमार का चाचा रघुवीर, प्रवीण का चचेरा भाई दिलीप कुमार, बेबौ तथा जमुना देवी को इस घटना में नामजद किया है। रामवीर ने आरोप लगाया है कि मैंने अपनी बेटी की शादी 2006 में राया क्षेत्र के गांव अनौडा में की थी। शादी के बाद से ही बेटी को परेशान किया जाने लगा। इस बीच कई बार पंचायत भी हुई।
2 जुलाई को शाम करीब 5 बजे बेटी ममता पर उसके पति प्रवीन कुमार, चाचा रघुवीर सिंह, प्रवीन के चचेरे भाई दिलीप कुमार, दिलीप कुमार की पत्नी वेवो देवी तथा प्रवीन की मां जमुना देवी ने एक राय होकर डीजल डालकर आग के हवाले कर दिया और जला कर मारने की कोशिश की। ये लोग मेरी बेटी को जला कर भाग गये, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। हास्पीटल के चिकित्सकों का कहना है कि वह 90 प्रतिशत तक जल चुकी है, जिंगदी और मौत के बीच जूझ रही है। बेटी की शादी को करीब 14 साल हो चुके हैं और तीन बच्चे भी हैं। जिनमें बडी बेटी की उम्र 13 साल है।













Related Items
देव दीपवली आज, लाखों जलते दीपक यमुना में उकेरेंगे आलौकिक प्रतिबिंब