देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreश्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में मंगलवार को भी भीषण ठंड जारी रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के बीच यहां बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "ठंड और शुष्क मौसम 26 दिसंबर की शाम तक जारी रहेगा। 26 दिसंबर की शाम से 27 दिसंबर की शाम के बीच कश्मीर घाटी और कारगिल में हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है।"
राज्य में 40 दिनों की भीषण सर्दी का समय 'चिल्लई कलां' शुरू हो चुकी है, जो 31 जनवरी तक चलेगा।
इस दौरान श्रीनगर में दिन का न्यूनतम तापमान माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 5.8 और गुलमर्ग में माइनस 7.4 दर्ज किया गया।
लद्दाख के लेह शहर में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 16.4 डिग्री, कारगिल में माइनस 18.4 और द्रास में माइनस 18.6 दर्ज किया गया।
वहीं जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 6.2, कटरा में 7.6, बटोटे में माइनस 2.8, बेनिहाल में माइनस 0.4 और भद्रवाह में माइनस 1.1 रहा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के चेरवान कंगन इलाके में फटा बादल, श्रीनगर-कारगिल मार्ग बंद
जम्मू-कश्मीर के 11 उम्मीदवारों ने पास की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023