BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जनरल मनोज मुकुंद नरवणे बने देश के 28वें सेना अध्यक्ष, कार्यभार संभाला, यहां जानें इनके बारे में

नई दिल्ली। जनरल मनोज मुकुंद नरवणे बने नए सेना अध्यक्ष बन गए हैं। नरवणे 28वें सना अध्यक्ष हैं। उन्होंने कार्यभार संभाल लिया है। जनरल नरवणे ने जनरल बिपिन रावत की जगह ली है।
नई दिल्ली के सेना भवन में रावत ने परंपरा के तहत बैटन सौंपकर मनोज मुकुंद नरवणे को चार्ज सौंप दिया गया। महाराष्ट्र से ताल्लुक रखनेवाले नरवणे को मुश्किल मोर्चे पर सफलता और बेहतरीन नेतृत्व क्षमता के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही नए आर्मी चीफ अपने सहकर्मियों और स्टाफ के बीच साफ छवि और अच्छे व्यवहार के कारण काफी लोकप्रिय हैं। चीन के साथ जुड़े सुरक्षा मामलों पर भी जनरल नरवणे की मजबूत पकड़ है। नरवणे इससे पहले जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन और पूर्वी मोर्चे पर इन्फेंट्री ब्रिगेड की कमान संभाल चुके हैं। श्रीलंका में इंडियन पीस कीपिंग फोर्स का भी हिस्सा थे और तीन साल तक म्यांमार में भी रहे।

जनरल मनोज मुकुंद नरवणे का जन्म 22 अप्रेल 1960 को मराठी परिवार में हुआ था। उनके पिता इंडियन एअर फोर्स में अफसर थे, वो विंग कमांडर की पोस्ट से रिटायर हुए थे। नए आर्मी चीफ की मां ऑल इंडिया रेडियो में एनाउंसर थीं और उनकी पत्नी पेशे से टीचर हैं, उन्हें शिक्षण कार्य में 25 साल का अनुभव है। मनोज मुकुंद नरवणे दो बेटियों के पिता हैं, जनरल मनोज मुकुंद ने अपनी स्कूल शिक्षा पुणे के एक स्कूल से पूरी की।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More