BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जनता सब जानती है और समझती है, केवल मौके का इंतजार करती है : दिग्विजय

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बगैर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि जनता सब जानती है, केवल मौके का इंतजार करती है। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, तुलसी सिलावट -माफ करो महाराज, हमारा नेता शिवराज। समय बड़ा बलवान। अपने निजी स्वार्थ के लिये लोगों को पलटने में देर नहीं लगती। पर जनता सब जानती है और समझती है। केवल मौके का इंतजार करती है।

ज्ञात हो कि भाजपा ने बीते विधानसभा चुनाव में सिंधिया पर हमला बोलते हुए एक स्लोगन का सहारा लिया था और वह था, माफ करो महाराज हमारा नेता शिवराज। अब सिंधिया के साथ भाजपा में गए उनके करीबी तुलसीराम सिलावट सहित अन्य नेता मुख्यमंत्री चौहान को अपना नेता बता रहे हैं। इसी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने यह तंज कसा है।

राज्य में कमल नाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी। मगर मार्च में सिंधिया सहित 22 विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर सरकार गिर गई थी। उसके बाद भाजपा की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार बनी है। आगामी समय में कुल 24 विधानसभा क्षेत्रों में उप-चुनाव होने वाले है।
साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More