देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreजयपुर। शिवदासपुरा थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ शुक्रवार को एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी का लेपटॉप व मोबाइल बरामद किया है।
एसएचओ इन्द्रराज मरोडिया ने बताया कि वाहन चोरी में बदमाश पवन मीणा (22) निवासी दण्ड की ढाणी कोटखावदा को गिरफ्तार किया है। वह टैक्सी चलाने का काम करता है। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। पूछताछ में आरोपित ने गत 20 जून को बाइक की चाबी लगी देखकर मालिक की आंखों के सामने ही बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चाकसू में 35 हजार रुपए का बैग, मालवीय नगर में लेपटॉप व मोबाइल चोरी की वारदात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की बाइक, लेपटॉप व मोबाइल बरामद किया है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
MATHURA : जनपद में पीछे नंबर प्लेट पे प्रेस लिखी हुई तमाम बाइक खुले आम घूमती हुई