BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

चिन्मयानंद मामला : योगी सरकार पर अखिलेश ने फिर साधा निशाना, बोले- बेटी को जेल भेजकर...

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर शुक्रवार को हमला बोला और कहा कि प्रदेश में ऐसी सरकार है, जो बेटी को जेल में भेजकर तेल-मालिश कराने वाले के साथ खड़ी है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने जयप्रकाश नारायण की जयंती (Jayaprakash Narayan birth anniversary) पर यहां गोमतीनगर स्थित जेपी इंटरनेशनल सेंटर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने चिन्मयानंद मामले (Chinmayananda case) पर कहा, पीड़ित लड़की को सरकार ने जेल भेज दिया और सरकार तेल मालिश कराने वाले के साथ खड़ी है। एप्पल में काम करने वाले विवेक तिवारी को क्या पुलिस ने नहीं मारा। सरकार अन्याय के साथ खड़ी है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, जेपी के योगदान को कोई भूल नहीं सकता है। देश खुशहाल तभी हो सकता है, जब जेपी के सिद्घांत और उनके बताए रास्ते पर चले। देश के सामने उस समय जो चुनौतियां थीं, वही आज भी हैं। आज किसान को फसल की कीमत नहीं मिल रही है। महंगाई बढ़ती जा रही है, बाजारीकरण होता जा रहा है। आज फिर हम सब समाजवादियों को मिलकर संपूर्ण क्रांति के रास्ते पर चलना होगा। उन्होंने कहा, भाजपा की सरकार ठोंको की नीति से चली है। आज शासन-प्रशासन के माध्यम से हत्याएं करवाई जा रही हैं। आज तक ऐसा कौन-सा अपराधी था, जो सबसे ऊंची कुर्सी पर बैठ गया। कोई ऐसा मुख्यमंत्री बैठा है, जो अपना मुकदमा वापस ले ले। सरकार देखे कि चीन से आ रहे पटाखे न बिकें। दिवाली आ रही है, पटाखे भी चीन से आ गए हैं।

अखिलेश ने झांसी के पुष्पेंद्र मुठभेड़ कांड (Pushpendra encounter scandal) पर कहा, "पहले भाजपा के मंत्रियों ने कहा कि वह बालू खनन माफिया है। अब सुनने में आ रहा है कि अब सरकार के मंत्री कुछ कहने से बच रहे हैं।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More