BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

घरेलू वायदा बाजार में करीब 7 साल के उच्चस्तर पर चांदी, सोना भी चमका

मुंबई। सोने और चांदी के दाम में सोमवार को जबरदस्त तेजी आई। घरेलू वायदा बाजार में चांदी का भाव 2013 के बाद पहली बार एमसीएक्स पर 53,000 रुपये प्रति किलोग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार चला गया। सोने का भाव भी 49000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर चल रहा था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी के सितंबर वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 1738 रुपये यानी 3.38 फीसदी की तेजी के साथ 53100 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले चांदी का भाव 53,184 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछला, जोकि सितंबर 2013 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। एमसीएक्स पर 10 सितंबर, 2013 को चांदी का भाव 53955 रुपये प्रति किलोग्राम तक उछला।

एमसीएक्स पर सोने के अगस्त वायदा अनुबंध में पिछले सत्र से 305 रुपये की तेजी के साथ 49168 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले सोने का भाव 49265 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More