BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गौतम गंभीर ने AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के ट्वीट को लेकर CM केजरीवाल पर किया कटाक्ष

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक अमानतुल्लाह खान की ओर से दिल्ली हिंसा व हत्या के आरोपी व पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन का बचाव किए जाने पर भाजपा के सांसद गौतम गंभीर ने ट्वीट कर आप व अरविंद केजरीवाल पर कड़ा कटाक्ष किया है। अमानतुल्लाह ने हुसैन की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया कि आज ताहिर हुसैन सिर्फ इस बात की सजा काट रहा है कि वो मुस्लिम है।

शायद आज हिंदुस्तान में सबसे बड़ा गुनाह मुस्लिम होना है। ये भी हो सकता है कि आने वाले वक्त में ये साबित कर दिया जाए कि दिल्ली की हिंसा ताहिर हुसैन ने कराई है। इस पर भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने आप के साथ-साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी घेर लिया।

गंभीर ने इस ट्वीट का जवाब देते हुए ट्वीट किया, सुंदरकांड का पाठ कराने चले और कुछ सुंदर ना रहा.. पर सुनियोजित कांड जरूर हुआ! अरविंद केजरीवाल देश कि रक्षा करने वाले अंकित शर्मा पर 400 वार हुए, जिसका आरोप ताहिर पर है! और अपनी जुबान से देश को बांटने और धर्म पर वार करने का काम आपके विधायक कर रहे हैं। सवाल आप की नीयत पर है! दिल्ली हिंसा में नाम आने के बाद आप ने ताहिर हुसैन को पार्टी से निलंबित कर दिया है। ताहिर के खिलाफ खुफिया ब्यूरो (आईबी) के कर्मचारी अंकित शर्मा की कथित रूप से हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। हुसैन को पांच मार्च को गिरफ्तार किया गया था और उसे छह मार्च को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

 


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More