BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गुजरात में बोले पीएम मोदी, दो पटरियों पर बढ़ेगी देश के विकास की गाड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात में वर्चुअल माध्यम से कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी मौजूद थे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज देश का लक्ष्य सिर्फ कॉन्क्रीट के ढांचे को खड़ा करना नहीं है। आज देश में ऐसे इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है जिनका अपना कैरेक्टर हो। इसके लिए बेहतर पब्लिक स्पेस हमारी जरूरी आवश्यकता है। पीएम मोदी ने गुजरात में गांधीनगर रेलवे स्टेशन, एक्वेटिक और रोबोटिक्स गैलरी और गुजरात साइंस सिटी में नेचर पार्क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे शहरों की एक बड़ी आबादी क्वालिटी पब्लिक लाइफ और क्वालिटी पब्लिक स्पेस से वंचित रही है। अब अर्बन डेवलपमेंट की पुरानी सोच को पीछे छोड़कर, देश आगे बढ़ रहा है। 21वीं सदी के भारत की जरूरत, 20वीं सदी के तौर तरीकों से पूरी नहीं हो सकती है। इसलिए रेलवे में नए सिरे से बदलाव की जरूरत है। हमने रेलवे को सिर्फ एक सर्विस के तौर पर नहीं, बल्कि एक एसेट के तौर पर विकसित करने का काम शुरू किया है।
देश के प्रमुख स्टेशनों का किया जा रहा आधुनिकीकरण

पीएम ने कहा कि आज देशभर में प्रमुख रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। टियर-2 और टियर-3 शहरों के रेलवे स्टेशन भी अब वाईफाई सुविधा से लैस हो रहे हैं। ब्रॉड गेज पर अनमैन्ड रेलवे क्रॉसिंग्स को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। आज वड़नगर भी इस एक्सपेंशन का हिस्सा बन चुका है। मेरी वड़नगर स्टेशन से कितनी ही यादें जुड़ी हैं। नया स्टेशन बहुत आकर्षक लग रहा है। नई ब्रॉडगेज लाइन बनने से वड़नगर-मोढेरा-पाटन हेरिटेज सर्किट अब और बेहतर रेल सेवा से कनेक्ट हो गया है।

 

नए भारत के विकास की गाड़ी दो पटरियों पर एक साथ चलते हुए ही आगे बढ़ेगी। इसमें एक पटरी आधुनिकता की, दूसरी पटरी गरीब की और तीसरी किसान और मध्यम वर्ग के कल्याण की है।

विकास के लिए मनोरंजन के साथ क्रिएटिविटी को भी मिले स्पेस

पीएम मोदी ने कहा कि बच्चों के स्वाभाविक विकास के लिए मनोरंजन के साथ-साथ उनके सीखने और उनकी क्रिएटिविटी को भी स्पेस मिलना चाहिए। साइंस सिटी एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जो री-क्रिएशन और री-क्रिएटिविटी को आपस में जोड़ता है। इसमें ऐसी री-क्रिएशनल एक्टिविटीज हैं, जो बच्चों में क्रिएटिविटी को बढ़ावा देती है।

आकर्षण का केंद्र है रोबोटिक्स गैलरी

प्रधानमंत्री ने कहा कि रोबोटिक्स गैलरी में रोबोट्स के साथ बातचीत आकर्षण का केंद्र तो है ही, साथ ही ये रोबोटिक्स के क्षेत्र में काम करने के लिए हमारे युवाओं को प्रेरित भी करेगा। यह बच्चों के मन में जिज्ञासा जगाएगा। इसके अलावा साइंस सिटी में बनी एक्वाटिक्स गैलरी तो और भी आनंदित करने वाली है। ये देश के ही नहीं बल्कि एशिया के टॉप एक्यूरियम में से एक है। एक ही जगह पर दुनियाभर की समुद्री जैव विविधता के दर्शन अपने आप में अद्भुत अनुभव देने वाला है।

गृहमंत्री अमित शाह ने दिया पीएम को धन्यवाद

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर रेलवे स्टेशन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद कहा। अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के शक्तिशाली विजन की वजह से गुजरात में रेलवे का बेहतरीन विकास हो रहा है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब गुजरात की तुलना विश्व के तमाम विकसित देशों से की जाती है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More