BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

खाने के तेल का आयात अगस्त में पिछले साल से 16 फीसदी घटा

नई दिल्ली। खाने के तेल का आयात बीते महीने अगस्त में पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 16 फीसदी से ज्यादा घटा है। खाद्य तेल आयात में यह गिरावट कोरोना काल में खाने के तेल की खपत में नरमी के कारण आई है। खाद्य तेल उद्योग संगठन सॉल्वेंट एक्स्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) द्वारा संकलित आयात के आंकड़ों के अनुसार, बीते महीने अगस्त में भारत का खाद्य तेल आयात 13,08,405 टन रहा जबकि पिछले साल के इसी महीने के 15,23,261 टन था।

इस प्रकार पिछले साल के मुकाबले इस साल अगस्त में खाने के तेल के आयात में 16.42 फीसदी की गिरावट आई है। एसईए के अनुसार, कोरोना काल में होरेका सेगमेंट यानी होटल, रेस्तरा और कैंटीन बंद होने के चलते खासतौर से तेल की खपत कम हुई जिससे खासतौर से पाम तेल के आयात में कमी आई।

भारत का कुल वनस्पति तेल (खाद्य एवं अखाद्य तेल) आयात अगस्त 2020 में पिछले साल से 14 फीसदी घटकर 13,70,457 टन रहा जबकि चालू तेल व तिलहन वर्ष 2019-20 (नवंबर-अक्टूबर) के आरंभिक 10 महीने यानी नवंबर से अगस्त के दौरान वनस्पति तेल का कुल आयात 11,195,890 टन हुआ जोकि पिछले साल की इसी अवधि के आयात के आंकड़े 12,867,486 टन से 13 फीसदी कम है।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More