BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

खाद्य पदार्थों के दाम बढऩे से अगस्त में 3.21 फीसदी बढ़ी खुदरा महंगाई, जानें...

नई दिल्ली। खाद्य पदार्थों के दाम बढऩे के कारण खुदरा महंगाई दर अगस्त महीने में बढक़र 3.21 फीसदी हो गई। इससे पहले जुलाई में खुदरा महंगाई दर 3.15 फीसदी दर्ज की गई थी। खुदरा महंगाई दर के ये आधिकारिक आंकड़े गुरुवार को जारी किए गए।

हालांकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) अगस्त महीने में पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले कम है जब खुदरा महंगाई दर 3.69 फीसदी दर्ज की गई थी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (सीएफपीआई) अगस्त महीने में बढक़र 2.99 फीसदी हो गया जबकि जुलाई 2019 में इसमें 2.36 फीसदी और अगस्त 2018 में 0.29 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी।
इस बीच, औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर इस साल जुलाई में बढक़र 4.3 फीसदी हो गई। वहीं, इस साल जून महीने में देश के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 1.17 फीसदी दर्ज की गई थी। हालांकि सालाना आधार पर जुलाई 2019 में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर कम है। पिछले साल जुलाई में देश की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 6.5 फीसदी थी।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के अनुसार, अप्रैल-जुलाई 2019 के दौरान संचयी औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 3.3 फीसदी दर्ज की गई। उधर, भारत का फैक्ट्री उत्पादन जुलाई में 4.3 फीसदी की दर से बढ़ा। इससे पहले इस साल जून में देश के फैक्ट्री उत्पादन की वृद्धि दर 1.17 फीसदी दर्ज की गई थी।

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More