BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

क्रिकेट एसोसिएशन घोटाला: फारूक अब्दुल्ला को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को सोमवार को श्रीनगर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उन्हें जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष होने के दौरान फंड का कथित रूप से दुरुपयोग करने के मामले में बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार, ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री को समन जारी किया था और उन्हें जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में 43 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया।

बीसीसीआई ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन को कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट के प्रचार के लिए अनुदान के रूप में 2002 से 2011 तक धन दिया था, जिसमें से कथित रूप से 43.69 करोड़ रुपये का घपला कर लिया गया।

फारूक अब्दुल्ला के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला के घर पर कोई छापे नहीं मारे जा रहे हैं और ईडी द्वारा उनके पिता को तलब किया जाना महज एक राजनीतिक प्रतिशोध है।

उमर ने ट्वीट किया, "पार्टी जल्द ही ईडी के समन का जवाब देगी। गुपकर घोषणा के लिए पीपल्स अलायंस के गठन के बाद आने वाले दिनों में यह राजनीतिक प्रतिशोध से कम नहीं है। रिकॉर्ड के लिए बता दूं कि डॉ. साहब के आवास पर कोई छापेमारी नहीं की जा रही है।"


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More