BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कोविड पर भूमि बोलीं : जितनी कल्पना की जा सकती है, उससे भी मुश्किल

मुंबई । कोविड-19 से जूझ रहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने दुआ और चिंता करने वाले अपने प्रशंसकों और फॉलोवरों का आभार जताने के लिए मंगलवार को इंस्टाग्राम का सहारा लिया। अभिनेत्री ने सभी से महामारी की दूसरी लहर के बीच बाहर न निकलने का अनुरोध किया और चेतावनी देते हुए कहा कि कोविड को झेलना बहुत मुश्किल है, जितनी कल्पना की जा सकती है, उससे भी मुश्किल।

भूमि ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "सभी को नमस्कार .. मैं आप सबसे मिल रहे प्यार से बहुत अभिभूत हूं। मेरे खातिर दुआ करने के लिए धन्यवाद। क्षमा करें, मुझे आपके संदेशों, कॉलों या डीएमएस पर जवाब देने का मौका नहीं मिला है। मैं कल सोने और कोविड से लड़ने में बिताया। बस, यही कहना चाहती हूं कि आप बीमार नहीं होना चाहते, तो घर में ही रहें और बाहर कदम न रखें, अगर वास्तव में बाहर जाना बहुत जरूरी हो तो प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें।"

भूमि ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर सूचित किया था वह कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं और घर में ही अलगाव में रह रही हैं।

उन्होंने लिखा था, "आज मुझमें कोविड के हल्के लक्षण हैं, लेकिन मैं ठीक महसूस कर रही हूं और खुद को अलग-थलग कर रही हूं। मैं अपने डॉक्टर और स्वास्थ्य पेशेवरों द्वारा दिए गए प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। यदि आप हाल में मेरे संपर्क में आए हैं, तो कृपया तुरंत अपनी जांच करवा लें।"


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More