BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोरोना से यूपी की कैबिनेट मंत्री कमल रानी का निधन, सीएम योगी का अयोध्या दौरा रद्द

लखनऊ । कोरोना वायरस से उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का लखनऊ में निधन हो गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण का बीते कई दिनों से इलाज चल रहा था वो कोरोना पॉजिटिव थीं। रविवार सुबह उनका दुखद निधन हुआ है। मैं श्रीमती कमल रानी वरुण के दुखद निधन पर उनके प्रति कोटि-कोटि श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं । साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज अयोध्या का दौरा रद्द हो गया है। मुख्यमंत्री भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने जा रहे थे।
आपको बता दे कि बीते दिनों प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद उन्हें संजय गांधी पीजी मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेस में आइसोलेट किया गया था। मंत्री जी की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव थी। वह ठीक हो गयी। प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी एक-दो दिन में डिस्चार्ज होने वाली थी।

ज्ञात हो कि 2017 में कमल रानी कानपुर के घाटमपुर सीट से चुनाव लड़ी थीं। उन्होंने इस सीट पर विजय प्राप्त की है। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा व लगन को देखते हुए 2019 में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। वह योगी सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थीं।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More