BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कोरोना मामलों में वृद्धि के चलते जर्मनी में लॉकडाउन की अवधि बढ़ी

 

बर्लिन। जर्मनी में चल रहे लॉकडाउन के बावजूद पिछले कुछ हफ्तों से कोविड-19 महामारी के नए मामलों में फिर से वृद्धि देखने को मिल रही है। यहां एक दिन में कोरोना के 11,912 मामले दर्ज हुए हैं। रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट (आरकेआई) ने इसकी घोषणा की है। गुरुवार को सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बढ़ते संक्रमण और कोविड-19 वेरिएंट्स के प्रसार के चलते चांसलर एंजेला मार्केल और संघीय राज्यों ने बुधवार को कम से कम 28 मार्च तक लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाए जाने की बात पर अपनी सहमति व्यक्त की है। इस दौरान पांच चरणबद्ध क्रम से धीरे-धीरे दुकानें वगैरह खोली जाएंगी।

मार्च के शुरू होने के साथ ही स्कूल और हेयरड्रेसर की दुकानें खोल दी गईं। दूसरे चरण में बुकस्टोर, फ्लावर स्टोर और गार्डेन सेंटर को खोलने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन इसमें पर्याप्त स्वच्छता और ग्राहकों की संख्या को लेकर नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।

मार्केल ने कहा कि "अब हमें समझदारी के साथ अपना अगला कदम उठाना होगा।" बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान नए नियमों की घोषणा करते हुए मार्केल ने कहा, "यूरोप में महामारी की तीसरी लहर के कई उदाहरण मौजूद हैं, ऐसे में खतरा हम पर भी बना है।"

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More