BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोरोना फैलाने वाले जमातियों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो : इकबाल अंसारी

अयोध्या। बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा है कि कोरोनावायरस के संक्रमण पर उत्तर प्रदेश में अंकुश लग गया था, लेकिन तबलीगी जमात के लोगों ने देश के साथ यहां भी वायरस संक्रमण का दायरा बढ़ा दिया है। ऐसे में जो जमाती संक्रमित होने के बाद पकड़े जा रहे हैं उन पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो। इकबाल अंसारी का कहना है कि सरकार ने जमात के लोगों को इलाज के लिए बुलाया लेकिन उसके बाद भी जमात के लोग सामने नहीं आए। आज पूरे देश में जमात की वजह से संक्रमण फैला है। ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार को देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करना चाहिए।
अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ की। इकबाल का कहना है कि कोरोना संक्रमण के खिलाफ सरकार ने पूरी ताकत लगा रखी है और कोरोना संक्रमण देश से जल्दी ही समाप्त होगा। उन्होंने कहा कि योगी को शासन सत्ता चलाना मालूम है। उनके राज्य में एक भी गुंडा बदमाश नहीं दिख रहा है। प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ।
अंसारी का कहना है कि कोरोना संक्रमण किसी जाति धर्म को देख कर नहीं संक्रमित कर रहा है। ऐसे में जमात के लोगों को देश के बारे में सोचना चाहिए। वह खुद सामने आ जाएं तो ज्यादा बेहतर होगा।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More