BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट,अनावश्यक यात्राएं आपकी या दूसरों की सहायता नहीं करेगी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर आज ट्वीट करते हुए लिखा है कि यह कभी नहीं भूलना- सावधान रहो, मगर घबराओ नहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है कि न केवल घर पर रहना जरूरी है, बल्कि उस शहर और कस्बे में भी रहना जहां आप हैं। अनावश्यक यात्राएं आपकी या दूसरों की सहायता नहीं करेगी। इस समय में हमारी ओर से हर छोटे प्रयास का एक बड़ा प्रभाव होगा।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने काेरोना वायरस को लेकर फैल रहे खौफ से नहीं डरने की बात कही है। जनता कर्फ्यू से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना वायरस को लेकर सही सूचनाएं ही शेयर करें और गलत तरीके से खौफ एकदम नहीं फैलाएं। मोदी ने एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए कहा कि लोग कोरोना वायरस पर सही सूचना साझा करें और गलत पैनिक फैलाने से बचें। पीएम ने कहा कि लोगों को सही सूचना देने के लिए भारत सरकार ने एक व्हाट्सएप नंबर जारी कर दिया है। इस नंबर के जरिए लोग सही और भारत सरकार द्वारा प्रमाणित जानकारी हासिल कर सकेंगे।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More