BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कोरोना के हालात की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कल तीन आपात बैठकें बुलाई

देश में कोरोना महामारी के हालात की समीक्षा के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को लगातार तीन उच्च-स्तरीय बैठक करने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने शुक्रवार को तीन उच्च स्तरीय बैठकें बुलाई हैं। 

इस प्रकार रहेगी पीएम की बैठकों की रूपरेखा

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी सुबह नौ बजे कोरोना के हालात पर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद 10 बजे कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे। तीसरी बैठक 12:30 बजे करेंगें, जिसमें वे देश के ऑक्सीजन उत्पादन करने वाली कंपनियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करेंगे।

वहीं, शाम 5 बजे प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के लोगों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। इससे पहले वे पश्चिम बंगाल के चार जिलों में चार रैलियों में भाग लेने वाले थे। लेकिन कोरोना की स्थिति को देखते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल का दौरा रद्द कर दिया है। 

राष्ट्र के नाम सम्बोधन में की थी राहत की बात 

इससे पूर्व बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम सम्बोधन में कहा था कि ऑक्सीजन प्रॉडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं। राज्यों में नए ऑक्सीजन प्लांट्स हों, एक लाख नए सिलेंडर पहुंचाने हों, औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन का मेडिकल इस्तेमाल हो, ऑक्सीजन रेल हो, इसका हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More