BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोरोनावायरस: सोनिया गांधी ने की रोजगार और कृषि क्षेत्रों के लिए सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना वायरस से रोजगार और उत्पादन और कृषि पर पड़े प्रभाव के लिए सराकर से एक विशेष राहत पैकेज की मांग की है। साेनिया गांधी ने कहा है कि कोरोना महामारी देश भर के लिए संकटों और चिंता का कारण बन रही है, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी भी प्रभावित हो रही है।

यहीं नहीं इस महामारी से सभी व्यवसायों, विशेष रूप से सूक्ष्म, लघु और मध्यम व्यवसायों की स्थिति तनाव में हैं और यह समय उनके लिए असाधारण उपायों का है। उन्होंने कहा है कि सरकार द्वारा इनके लिए एक राहत पैकेज की घोषणा की जानी चाहिए, जिसमें कर विच्छेद, ब्याज अधीनता और देनदारियों का ह्रास हो। उन्होंने कहा कि वेतनभोगी वर्ग के लिए, सरकार और आरबीआई को ईएमआई के स्थगित करने पर विचार करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि अभी पूरे विश्व सहित भारत देश भी कोराेना का प्रकोप झेल रहा है। भारत में अभी तक 324 मामले कोरोना पॉजिटिव के सामने आए हैं। वहीं कई राज्यों में शट डाउन किया गया है, जिसका असर व्यापार, बाजार और कृषि उत्पादों पर भी देखने को मिल रहा है।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More