देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। दुनियाभर में दहशत फैलाने वाला कोरोनावायरस देश की राजधानी में भी दस्तक दे चुका है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने इससे निपटने के लिए कमर कस ली है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि कोरोनावायरस को लेकर हमारी टास्क फोर्स की मीटिंग हुई है। बाजार में मास्क और सेनिटाइजर खरीदने की होड़ मची हुई है। जो लोग मास्क या सेनिटाइजर ज्यादा रेट में बेच रहे हैं, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
स्वस्थ लोगों को एन95 मास्क की जरूरत नहीं है। हैंड सेनिटाइजर की जगह साबुन से भी हाथ धो सकते हैं। समय पर हाथ धोते रहें। दिल्ली में अभी तक तीन केस सामने आए हैं, जिनमें से एक मामला जांच के दायरे में है। संक्रमित लोग जिन-जिनके संपर्क में रहे, उनके सैंपल भी लिए जा रहे हैं। हम पूरी तरह से तैयार हैं और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
एयरपोर्ट पर दिल्ली सरकार के 40 डॉक्टर तैनात किए गए हैं और 1 लाख 40 हजार 603 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। मेरी अपील है कि कोई विदेश से आया है तो हमें उसकी तुरंत जानकारी दें। जिसे बीमारी है या जांच हो रही है, हम उसे पेड लीव देंगे। कोरोना की जांच और इलाज 25 अस्पतालों में होगा। संक्रमण से बचाव के लिए मेट्रो और बसों की रोजाना सफाई होगी। अस्पतालों में वही लोग जाएं, जिन्हें कोरोना के लक्षण महसूस हो। 19 सरकारी और 7 निजी अस्पतालों में कोरोना की जांच की जा रही है। हम सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धनजी से मिलकर कहेंगे कि जिन देशों में कोरोना है, वहां यहां से लोगों को नहीं जाने दें। गौरतलब है कि कोरोना के कारण अब तक विश्व में 3000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। सबसे ज्यादा असर चीन में हुआ है।
साभार-khaskhabar.com












