BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोरोनावायरस की रोकथाम कार्य का नेतृत्व कर रहे हैं चीनी राष्ट्रपति, यह बिल्कुल सही तरीका : WHO

बीजिंग। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक और विशेषज्ञों ने जिनेवा में नोवेल कोरोना वायरस पर कहा कि महामारी के बीच चीन सरकार द्वारा उठाए गए कदम नीतिगत लाभ दर्शाते हैं। साथ ही सभी चीनी नागरिक एक साथ महामारी की रोकथाम कर रहे हैं, ऐसे में चीन के अनुभव से सीखने की जरूरत है।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अधनोम घेब्येसू ने कहा कि अगर सरकार के उच्चस्तरीय नेता और देश के नेता तत्परता से खुद विभागों के काम नियंत्रण करते हैं, तो समस्या जल्द ही हल की जा सकती है। हमने पेइचिंग में चीन सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को देखा। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग खुद महामारी की रोकथाम कार्य का नेतृत्व कर रहे हैं, यह बिल्कुल सही तरीका है। उन्होंने सरकार और पूरे समाज को प्रेरित किया।

सभी लोगों द्वारा इस महामारी की रोकथाम करना अपनी जिम्मेदारी माना जाता है, इसीलिए चीन सफलता से इस वायरस के फैलाव को रोक सका। डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य आपात परियोजना के निदेशक माइकल जे रयान ने कहा कि हालांकि विभिन्न देशों में इस महामारी की स्थिति अलग-अलग है, लेकिन हम चीन से बहुत अच्छा और प्रभावी अनुभव सीख सकते हैं। डब्ल्यूएचओ की स्वास्थ्य आपात परियोजना तकनीकी पर्यवेक्षक मारिया वान केरखोव ने कहा कि हमने चीन से यह सीखा है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य के बुनियादी सिद्धांत सबसे महत्वपूर्ण हैं, जैसे वायरस से संक्रमित मामले और माहौल की पहचान करना। चीन हमेशा सक्रिय रूप से संक्रमित मामलों और उनके आसपास संदिग्ध मामलों को ढूंढ रहा है। सभी चीनी लोगों ने अपने परिवार की रक्षा करने के लिए सही कदम उठाए हैं।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More