देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreकेन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने आज नागपुर में पहले तरल प्राकृतिक गैस-एसएनजी संयंत्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एलएनजी स्वच्छ और किफायती ईंधन है जो परिवहन लागत कम करने में सक्षम है। इससे रोज़गार के व्यापक अवसर पैदा किए जा सकते हैं। एलएनजी भविष्य का ईंधन है और इससे परिवहन क्षेत्र में क्रांति होगी।
देश का पहला निजी एलएनजी संयंत्र वैद्यनाथ आयुर्वेदिक समूह ने नागपुर-जबलपुर राजमार्ग के निकट केम्टी रोड़ पर स्थापित किया है।
श्री गड़करी ने बताया कि केन्द्र सरकार परंपरागत ईंधन के विकल्प के रूप में ईथनोल, इलेक्ट्रिक, सीएनजी और एलएनजी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि देश में चीनी और चावल का अतिरिक्त उत्पादन हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे अतिरिक्त उत्पादन का इस्तेमाल जैव ईंधन निर्मित करने में किया जा सकता है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि फ्लेक्स इंजन पैट्रोल और ईथनोल दोनों का इस्तेमाल करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि देश में वाहन निर्माताओं के लिए वाहनों में फ्लेक्स ईंजन लगाना अनिवार्य बनाने की नीति पर विचार किया जा रहा है।













Related Items
बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त
भारत का अनोखा शांत शहर: यहां ट्रैफिक में भी नहीं गूंजते हॉर्न, आइजोल की सड़क संस्कृति करती है हैरान
योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में रोशनी, पढ़ाई, दवाई और सड़क पर किया फोकस