BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

केंद्रीय गृहमंत्री से भेंट के बाद बोले हरियाणा के सीएम, जल्द निकलेगा किसान आंदोलन का हल

नई दिल्ली । किसान आंदोलन के बीच एक बार फिर राजधानी पहुंचकर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह से भेंट की। गृह मंत्रालय में सायं चली बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसान आंदोलन का जल्द से जल्द हल निकलने की उम्मीद जताई है। खट्टर ने कहा है कि सरकार से बातचीत के जरिए ही किसानों के मुद्दों का हल निकलेगा। दोनों पक्षों के सकारात्मक रुख की वजह से ही लगातार वार्ता चल रही है।

खट्टर ने कहा कि किसानों को तीनों कानूनों का सही मतलब समझाने के लिए हरियाणा में कई स्थानों पर किसान पंचायतों का आयोजन होगा।

उन्होंने कहा, "करनाल किसान पंचायत की तरह दूसरे स्थानों पर किसानों को एकत्र कर उन्हें केंद्र सरकार के तीनों कानूनों के बारे में सही जानकारी देकर गलतफहमी दूर की जाएगी। सकारात्मक माहौल में बातचीत के कारण ही हर बार अगली तारीख तय हो रही है।"

बता दें कि पिछले 26 नवंबर से केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों व कई अन्य मांगों को लेकर पंजाब और हरियाणा के किसानों का दिल्ली में आंदोलन चल रहा है। इससे पूर्व भी खट्टर इस मसले पर गृहमंत्री से भेंट कर चुके हैं।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More