BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कार्तिक आर्यन ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दिए

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम-केयर्स फंड में 1 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। कार्तिक आर्यन ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम पर लिखा, "जो भी मैं हूं, जितना भी कमा पाया हूं वो सिर्फ भारत के लोगों की वजह से। मैं एक करोड़ रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष में डोनेट कर रहा हूं। मै लोगों से भी ये अपील करता हूं कि जितनी भी मुमकिन हो उतनी मदद करें।"

अक्षय कुमार संकट की घड़ी में सरकार के कोष में दान करने वाले पहले बॉलीवुड सेलिब्रिटी थे। उन्होंने शनिवार को 25 करोड़ रुपये का दान दिया था।

अक्षय कुमार के नक्शेकदम पर चलते हुए, अन्य सितारों वरुण धवन, अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मनीष पॉल, कृति सनोन, गायक गुरु रंधावा, रैपर बादशाह और अन्य ने पीएम राहत कोष में दान दिया है। इस मामले में दक्षिण के सितारे पीछे नही रहे।

दूसरी ओर सलमान खान ने फिल्म उद्योग के उन 2500 दैनिक मजदूरों के समर्थन के लिए दान देने का फैसला किया, जिनका लॉकडाउन के कारण आय का कोई स्रोत नहीं है।

 

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More