BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कानपुर गोलीकांड : आरोपी शशिकांत की पत्नी मनु का एक और ऑडियो VIRAL, विकास भइया आए... गोली चलाओ

कानपुर। उत्तर प्रदेश एसटीएफ के हाथों 10 जुलाई को कुख्यात अपराधी विकास दुबे के मारे जाने के बाद हर रोज बिकरू कांड से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। गुरुवार को आरोपी शशिकांत की पत्नी मनु का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मनु अपने ससुर (शशिकांत के पिता) को फोन कर जल्द घर आने के लिए कह रही है। ऑडियो के मुताबिक, ससुर ने पूछा क्यों, तो मनु बोली, "विकास भइया आए थे। इनसे (शशिकांत) कह गए हैं छत पर चढ़ के गोली चलाओ। पुलिस आने वाली है।"

मनु ने एनकाउंटर में मारे गए प्रभात और बउआ का भी नाम लिया और कहा कि वे लोग भी अपने घर की छत पर हैं। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद अब मनु पुलिस की जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस ने उससे घंटों पूछताछ की, लेकिन सास की तबीयत खराब होने के चलते उसे हिरासत में नहीं लिया गया है।

कानपुर पुलिस का दावा है कि ये ऑडियो घटना से ठीक पहले का है, जब विकास दुबे को ये खबर लगी थी कि पुलिस उसके घर दबिश देने आ रही है तो उसने अपने साथियों को जुटाना शुरू कर दिया था। इस दौरान उसने गांव के बाहर एक बगिया में अपने साथियों के साथ बिकरू कांड को अंजाम देने के साजिश रची थी।

बिकरू कांड में विकास दुबे के ममेरे भाई शशिकांत पांडेय की पत्नी मनु उर्फ पिंकी भी तीन कॉल रिकार्डिग वायरल होने के बाद जांच के दायरे में आ गई है। जांच में साक्ष्य छिपाने और आरोपियों को सहयोग देने में उसकी भूमिका सामने आ रही है।

बिकरू कांड के अगले ही दिन पुलिस ने विकास के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय को एनकाउंटर में मार गिराया था। पुलिस ने उसके बेटे शशिकांत पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसकी पत्नी मनु के मोबाइल से कई अहम साक्ष्य मिले हैं। कॉल रिकर्डिग से साफ हुआ है कि वारदात के बाद उसने पति की मदद की और साक्ष्य छिपाने में सहयोग किया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मनु की भूमिका की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ सबूत मिले हैं। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई तय होगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More