BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कांग्रेस ने राजस्थान संकट के दौरान राहुल गांधी की चुप्पी का बचाव किया

नई दिल्ली। जहां एक ओर राजस्थान में सचिन पायलट के बगावती तेवर के कारण काग्रेस संकट का सामना कर रही है, वहीं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधने, चीनी घुसपैठ का मुद्दा उठाने और कोरोनावायरस संबंधी मुद्दों को उठाने में व्यस्त हैं। उन्होंने राजस्थान घटनाक्रम पर चुप्पी साध रखी है। हालांकि उन्होंने मीडिया पर निशाना साधा।

राहुल ने ट्वीट किया था, "आज, भारतीय न्यूज मीडिया के एक बड़े हिस्से पर फासीवादी ताकतों ने कब्जा कर लिया है। टेलीविजन चैनलों, व्हाट्सएप फॉरवर्ड और फर्जी खबरों से नफरत फैलाने वाला बयान फैलाया जा रहा है। झूठ का यह आख्यान भारत को बांट रहा है।"

राहुल गांधी का बचाव करते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी ने कहा, "कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। इसलिए चर्चाएं स्वाभाविक हैं। राहुल गांधी एक जिम्मेदार नेता के रूप में कार्य कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी सरकार के खिलाफ उन्होंने मोर्चा खोल दिया है। वह इसे कई मोचरें पर उजागर कर रहे हैं, जैसे कोविड-19 महामारी की तरह, चीनी घुसपैठ और बेरोजगारी।"

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के निर्माण में व्यस्त हैं। राहुल गांधी के दष्टिकोण ने पार्टी के साथ अधिक युवाओं का जुड़ाव सुनिश्चित किया है। उन्हें आगे बढ़ने और राष्ट्र की नब्ज का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक मंच मिल रहा है।

वेणुगोपाल ने कहा कि यह हास्यास्पद है कि कुछ निहित स्वार्थी मीडिया अपनी सुविधा के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इससे गुमराह नहीं किया जा सकता है।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More