BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कांग्रेस ने राजस्थान में नई टीम बनाई, सचिन खेमे को मिला बराबर महत्व

जयपुर । कांग्रेस की राजस्थान इकाई में नई टीम बनने का छह महीने से किया जा रहा इंतजार बुधवार को उस समय खत्म हो गया, जब पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने 39 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी। अब तक प्रदेश इकाई में केवल इसके अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा थे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के खेमे को नवगठित टीम में बराबर महत्व दिया गया है। नई टीम में सात उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और 24 सचिव शामिल हैं।

उपाध्यक्षों में वयोवृद्ध नेता गोविंद राम मेघवाल, हरिमोहन शर्मा, डॉ. जितेंद्र सिंह, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, नसीम अख्तर 'इंसाफ', राजेंद्र चौधरी और रामलाल जाट शामिल हैं, जबकि महासचिवों में जीआर खटाना, हकीम अली, लखन मीणा, मांगीलाल गरासिया, प्रशांत बैरवा, राकेश पारीक, रीटा चौधरी और वेद प्रकाश सोलंकी शामिल हैं।

पार्टी की राजस्थान इकाई को पिछले जुलाई में पायलट की बगावत के बाद भंग कर दिया गया था। उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन की मांग की थी और अंतत: उनका डिप्टी सीएम और राज्य प्रमुख का पद छीन लिया गया था।

राजस्थान प्रभारी अजय माकन ने घोषणा की थी कि नई टीम 31 दिसंबर तक बन जाएगी, लेकिन गहलोत और पायलट खेमों के बीच असंतोष के कारण देरी हुई।

गहलोत ने ट्वीट कर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी का आभार जताया और नई टीम के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने नई टीम के लिए लिखा, "मुझे विश्वास है कि आप सभी कांग्रेस की नीतियों, विचारधाराओं और कांग्रेस के सिद्धांतों को गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में हर गांव में ले जाएंगे।"


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More