BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कांग्रेस ने बिपिन रावत को CDS बनाने पर जताया एतराज, सरकार से पूछे सवाल

नई दिल्ली। सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्ति के बाद जनरल बिपिन रावत को सरकार ने देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस (सीडीएस) नियुक्त कर दिया है। कांग्रेस ने उनकी नियुक्ति पर एतराज जताते हुए सरकार पर सवाल दागे हैं। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने ट्वीट के माध्यम से निशाना साधा।

चौधरी ने लिखा कि आखिरकार मिस्टर रावत पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बन गए हैं। सरकार ने निश्चित तौर पर रावत के सभी प्रदर्शन और वैचारिक झुकाव को देखते हुए उनकी नियुक्ति की है। भारतीय सेना गैर राजनीतिक संस्था है, जिसके लिए जाति-धर्म और समुदाय से ऊपर उठकर सभी भारतीयों को गर्व है।

बिपिन रावतजी के वैचारिक झुकाव का असर गैर राजनीतिक संस्था सेना पर नहीं पडऩा चाहिए। दूसरी ओर, तिवारी ने कहा कि बहुत ही अफसोस और पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि सीडीएस के मामले में सरकार ने पहला ही कदम गलत उठाया है। इस फैसले के नुकसान के बारे में समय बताएगा। 

सरकार का यह फैसला परेशानियों और अस्पष्टताओं से क्यों भरा पड़ा है? क्या सरकार को सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों से मिलने वाली सलाह से ऊपर सीडीएस का सुझाव होगा? क्या तीनों सेनाओं के प्रमुख रक्षा सचिव के बजाय अब सीडीएस के माध्यम से रक्षा मंत्री को रिपोर्ट करेंगे? उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पूर्व में भी रावत को घेर चुकी है।

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More