BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कांग्रेस ने की मोदी सरकार से भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भारत रत्न देने की मांग

चंडीगढ़। कांग्रेस ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भारत रत्न देने की मांग रख दी है। यह माना जा रहा है कि यह मांग भाजपा के वीर सावरकर को भारत रत्न के वादे के खिलाफ पेश किया गया है। आनंदपुर साहिब से सांसद और कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को भारत रत्न देने की मांग की है। साथ ही चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर करने का आग्रह किया है।

प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए मनीष तिवारी ने लिखा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरी चिट्ठी। सरकार औपचारिक रूप से उन्हें शहीद-ए-आजम का सम्मान दें। साथ ही भगत सिंह की याद में मोहाली में स्थित चंडीगढ़ हवाई अड्डे को समर्पित करे। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार को महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष पर इस मुद्दे पर गंभीरता से सोचना चाहिए।


कांग्रेस नेता ने आगे लिखा है कि 26 जनवरी, 2020 को तीनों को भारत रत्न देकर सम्मानित करने की मांग की है। इससे पहले भी वह भारत सरकार की ओर से शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु और शहीद उधम सिंह को भारत रत्न की मांग कर चुके हैं। आपको बताते जाए कि महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणापत्र में वीर सावरकर को भारत रत्न देने का वादा किया था। कांग्रेस ने इसकी जमकर आलोचना की थी।वहीं महात्मा गांधी के पौते ने कहा है कि कोर्ट ने उनको हत्या के लिए बरी नहीं किया। उनको सबूतों के अभाव में बरी किया था।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More