BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कमलनाथ ने किया दावा, बहुमत हमारे पास, हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी

भोपाल। मध्य प्रदेश के युवा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़ने के बाद सिंधिया समर्थक विधायकों के समर्थन से बीजेपी फिर प्रदेश की सत्ता पर कब्जा करने की तैयारी करती नजर आ रही है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा जता दिया है कि चिंता की बात नहीं है, हमारे पास बहुमत है और उन्होंने कहा कि विधायकों को कैद किया गया है।

कमलनाथ ने कहा कि इसमें चिंता की बात नहीं है, हम बहुमत साबित करेंगे। हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।”इससे पहले, मध्यप्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा विधायक दलों की बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि निर्दलीयों समेत सभी कांग्रेस के विधायक मौजूद थे। हमारे पास नंबर है और हम एक साथ लड़ेंगे। आपको बताते जाए कि भारतीय जनता पार्टी कमलनाथ सरकार का तख्ता पलट करने की फिराक में काफी पहले से ही कर रही थी लेकिन भाजपा अब कांग्रेस को तोड़ने में कामयाब हो गई।

आपको बताते जाए कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार पर गहराए संकट के बीच कांग्रेस विधायकों की मुख्यमंत्री आवास पर मंगलवार शाम बैठक हुई, इसमें कांग्रेस के सिर्फ 88 विधायक ही पहुंचे, जबकि 26 विधायक गैरहाजिर रहे, जिसमें 22 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के चार और विधायक बैठक से गैर हाजिर रहे हैं।

आपको बताते जाए कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कुल 92 विधायक पहुंचे, जिनमें 4 निर्दलीय थे। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कुल 114 विधायक थे, जिनमें से 22 ने खुले तौर पर अपने इस्तीफे दे दिए हैं, जबकि अब चार और विधायक बैठक से नदारद रहे हैं। एक तरफ कमलनाथ ने बहुमत का दावा जताया है । वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार को कोई खतरा नहीं है।

 

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More