BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कंगना रनौत ने की दलाई लामा से मुलाकात, बताया इसे अपने जीवन का सर्वोत्तम पल

धर्मशाला । लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार में व्यस्त बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी नेता कंगना रनौत ने सोमवार को धर्मशाला में बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा से मुलाकात की। उन्होंने मुलाकात के बारे में अनुभव को अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर साझा किया है।

उन्होंने दलाई लामा से अपनी मुलाकात को अपने जीवन का सर्वोत्तम, यादगार और सम्मानजनक पल बताया।

दलाई लामा से मुलाकात के बाद कंगना रनौत ने जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने संबोधन के दौरान मोदी सरकार के आगमन के बाद देश में चौतरफा विकास का जिक्र किया और एक बार फिर से लोगों से बीजेपी को विजयी बनाने की अपील की।

बीजेपी ने कंगना रनौत को मंडी लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। कंगना को चुनावी मैदान उतारे जाने के बाद यह सीट हाईप्रोफाइल सीट बन गई है। कांग्रेस ने इस सीट से विक्रमादित्य सिंह पर दांव लगाया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More