BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कंगना परिवार संग मनाली में पिकनिक का ले रही हैं आनंद

मुंबई। कंगना रनौत मानसून की शुरुआत से पहले मनाली में कुछ समय का आनंद ले रही हैं। अभिनेत्री ने यहां की पहाड़ियों पर अपने परिवार के लिए पिकनिक का आयोजन किया। कंगना की टीम ने ट्वीट किया, "कंगना ने अपने परिवार के लिए पिकनिक का आयोजन किया। भले ही वे ग्रीन जोन में हों, लेकिन वे हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों द्वारा दी गई सभी अनुमतियों की प्रशंसा करते हैं।"

उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें कंगना को हंसते हुए हरी घास पर लुढ़कते हुए देखा जा सकता है। जाहिर है, वह अपनी बहन रंगोली और भतीजे पृथ्वी के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।

इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी आनंद लेते नजर आए, वे एक साथ भोजन करते, बातचीत करते, हंसते-मुस्कुराते नजर आए। सबने साथ मिलकर गाना गाया और डांस भी किया। कंगना को अपनी मां के साथ खुशी से नाचते हुए भी देखा जा सकता है।

अभिनेत्री की डिजिटल टीम ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "कंगना रनौत ने अपने परिवार के लिए पिकनिक का आयोजन किया, वहीं लॉकडाउन के कारण घाटी में कोई पर्यटक नहीं है। इसका परिणाम? घाटी में आजादी और खुशहाल समय जो उन्होंने सालों से नहीं देखा। प्रकृति के पास हमारे उपचार का अपना एक तरीका है, जिसे हमें बस तलाश करने की आवश्यकता है!"

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More