BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

ओटीएस में पंजीकरण कराने का आज आखिरी दिन

मथुरा। एक मुश्त समाधान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन कराने का सोमवार को उपभोक्ताओं के पास आखिरी मौका है। हालांकि यह आसान किस्तों में बकाया विद्युत बिल जमा करने की योजना नहीं है। इस योजना के तहत उपभोक्ता को पहले बिल का 30 प्रतिशत जाम करा कर 15 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कराना है इसके बाद 31 मार्च तक संशोधित बिल की शेष रकम जमा करनी होगी। अगर 31 मार्च तक बकाया बिल जमा नहीं होता है तो उपभोक्ता को ब्याज में छूट का लाभ नहीं मिलेगा और तीस प्रतिशत जमा की गई धनराशि बिल में समायोजित कर ली जाएगी। प्रति उपभोक्ताओं को जागरुक करने के लिए विद्युत अधिकारी एवं कर्मचारियों ने साइकिल यात्रा निकाली। यह यात्रा होली गेट से शुरु होकर भरतपुर गेट, बंगाली घाट सहित कई क्षेत्रों में निकाली गई। इस यात्रा के माध्यम से उपभोक्ताओं को ओटीए स्कीम के बारे में बताया गया।
अब विद्युत उपभोक्ता आसान किस्तों में बकाया विद्युत बिल जमा कर सकते हैं। इसके लिए विभाग ने एक बार फिर ओटीएस योजना शुरु कर की है। इस योजना की अंतिम तिथि 15 मार्च है।
अधिशासी अभियंता मनीष गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ता अगर 15 मार्च तक ओटीएस में पंजीकरण करा लें तो वे 31 मार्च तक बिल जमा करने के लिए इस योजना का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि ओटीएस योजना के अंतर्गत उपभोक्ता अपने बिलों को आसान किस्तों के माध्यम से जमा कर सकते हैं।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More