BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

एली अवराम ने स्टीरियोटाइप होने की बात पर कहा : मुझे कभी इसका डर नहीं रहा

मुंबई । अभिनेत्री एली अवराम का कहना है कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में स्टीरियोटाइप होने का डर कभी नहीं सताया है, हालांकि लोगों को अकसर इसकी चिंता सताती रहती है। एली ने आईएएनएस को बताया, मेरे दिल में कभी इस बात का डर नहीं रहा क्योंकि मेरे दिल को पता है कि मेरा जुनून क्या है, मेरी प्रतिभा क्या है और कला की दुनिया में मुझे क्या देना है और इसकी कोई सीमा नहीं है।

अभिनेत्री का कहना है कि वह किसी प्रोजेक्ट को करने से तभी मना करती हैं, जब वह उनसे जुड़ाव महसूस नहीं करती हैं।

एली कहती हैं, मैंने कई गानों को मना किया है क्योंकि मैं सिर्फ एक सिम्पल रूल का पालन करती हूं - अगर मेरे दिल में किसी चीज को लेकर उत्साह पैदा होता है, तो मैं उसे झट से कर लेती हूं और अगर ऐसा नहीं होता है, तो साफ है कि मैं उस गीत या प्रोजेक्ट के साथ न्याय नहीं कर पाउंगी, क्योंकि बेमन से आप किसी काम को अंजाम तक नहीं पहुंचा सकते हैं और अगर मैं ऐसा करती भी हूं, तो यह फिल्मकारों के हित में नहीं होगा।

एली पिछले साल आई फिल्म मलंग में नजर आई थीं। इसके अलावा, इस साल वह फिल्म कोई जाने ना में आमिर खान के साथ डांस नंबर हरफन मौला में भी नजर आईं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More