BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

एयर इंडिया एक्सप्रेस का ऑफर : घर पर कराएं कोरोना टेस्ट

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत के लिए उड़ान भरने वाले यात्री अब अपना कोविड-19 (आरटी-पीसीआर) डीएच190 जांच घर पर करा सकते हैं, एयर इंडिया एक्सप्रेस (एआईई) ने यह घोषणा की है। खलीज टाइम्स के मुताबिक, एआईई ने अपने हालिया ब्लॉग पोस्ट में कहा कि जिन लोगों को घरेलू सेवाओं की आवश्यकता नहीं है, वे डीएच 150 के लिए परीक्षण करा सकते हैं।

यूएई के विभिन्न एनएमसी क्लीनिक और अस्पतालों में परीक्षण की सुविधा है, जिसमें अबू धाबी में 11 केंद्र, दुबई में चार, शारजाह में आठ और रास अल खैमाह में एक केंद्र है।

हालांकि भारत आने वाले यात्रियों के लिए निगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्ट रिजल्ट प्राप्त करना अनिवार्य नहीं है, लेकिन भारतीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि 'यह अत्यधिक अनुशंसित है।'

हालांकि, दुबई में भारत के महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के सभी यात्रियों को प्रस्थान से पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना चाहिए और इसका परिणाम निगेटिव होना चाहिए। साथ ही यात्रियों को इस टेस्ट को कराए 96 घंटे से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

एआईई ने कहा, "वंदे भारत और एयर बबल योजनाओं के तहत राज्य में प्रवेश करने वाले सभी अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए अब यह अनिवार्य है।"
साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More