BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

एपीडा ने यूएई में लगाई आम की प्रदर्शनी

भारत के कई राज्यों में इस बार आम के उत्पादन में बंपर वृद्धि हुई है। देश में उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा आम उत्पादक राज्य है। यहां के आम की अलग-अलग वैरायटी सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दूसरे देशों के लोगों को भी खूब भाता है। आम उत्पादक किसानों को लाभ पहुंचाने और आम के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए विश्व के कई देशों में केंद्र सरकार की ओर से खास पहल की जा रही है। इसी के तहत एपीडा आम के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए वर्चुअल खरीदार-विक्रेता बैठकें और प्रदर्शनी व उत्सव आयोजित करा रहा है।

दरअसल भारत कोविड-19 महामारी से उत्पन्न लॉजिस्टिक चुनौतियों के बावजूद इस सीजन में आम के निर्यात को बढ़ावा देने में सक्षम रहा है। खासतौर पर देश के गैर-पारंपरिक उत्तरी और पूर्वी क्षेत्रों से यह निर्यात सामान्य से ज्यादा हुआ है।

इस पहल के हिस्से के रूप में, कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने भारतीय दूतावास और आयातक लुलु समूह के सहयोग से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में उत्तर भारत के आम की किस्मों के लिए आम प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया। उत्तर प्रदेश मंडी बोर्ड के सहयोग से चौसा और लंगड़ा सहित रसदार किस्मों को दुबई में प्रदर्शित किया जा रहा है।

दोहा, कतर में भी आम प्रचार कार्यक्रम किया गया आयोजन

एपीडा ने हाल ही में दोहा, कतर में एक आम प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया, जहां पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से जीआई प्रमाणित सहित आम की नौ किस्मों को आयातक फैमिली फूड सेंटर के स्टोर पर प्रदर्शित किया गया।
जिन नौ किस्मों का निर्यात किया गया उनमें जीआई प्रमाणित खिरसापति (मालदा, पश्चिम बंगाल), लखनभोग (मालदा, पश्चिम बंगाल), फाजली (मालदा, पश्चिम बंगाल), दशहरी (मलिहाबाद, उत्तर प्रदेश), आम्रपाली और चौसा (मालदा, पश्चिम बंगाल) और लंगड़ा (नदिया, पश्चिम बंगाल) शामिल हैं।

बहरीन में एक सप्ताह तक हुआ भारतीय आम प्रचार कार्यक्रम

इससे पहले जून, 2021 में, बहरीन में एक सप्ताह तक चलने वाले भारतीय आम प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें तीन जीआई प्रमाणित खिरसापति और लक्ष्मण भोग (पश्चिम बंगाल), जरदालु (बिहार) सहित आम के फल की 16 किस्मों को प्रदर्शित किया गया था। बहरीन में समूह के 13 स्टोरों के माध्यम से आम की किस्में बेची गईं। एपीडा पंजीकृत निर्यातक द्वारा आमों को बंगाल और बिहार के किसानों से मंगवाया गया था।

मध्य पूर्व के देशों में आम निर्यात क्षमता को बढ़ावा

हाल ही में, पूर्वी क्षेत्र से विशेष रूप से मध्य पूर्व के देशों में आम निर्यात क्षमता को बढ़ावा देने के लिए, पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से भौगोलिक पहचान (जीआई) प्रमाणित फाजिल आम की किस्म की एक खेप बहरीन को निर्यात की गई थी। एपीडा द्वारा पंजीकृत कोलकाता के डीएम इंटरप्राइजेज द्वारा फाजिल आम की खेप का निर्यात बहरीन के अल जजीरा समूह को किया गया।

एपीडा ने बर्लिन में भी आम उत्सव का किया आयोजन

दक्षिण कोरिया को आम का निर्यात बढ़ाने के लिए, एपीडा ने भारतीय दूतावास, सियोल और कोरिया में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से पहले एक वर्चुअल खरीदार-विक्रेता बैठक का आयोजन किया था।
इस सीजन में पहली बार, भारत ने आंध्र प्रदेश के कृष्णा और चित्तौड़ जिलों के किसानों से प्राप्त जीआई प्रमाणित बंगनपल्ली और अन्य किस्म के स्वर्णरेखा आमों की 2.5 मीट्रिक टन (एमटी) की खेप दक्षिण कोरिया को भेजी है।

देश के इन राज्यों में होता आम का सबसे अधिक उत्पादन

खाद्य एवं कृषि संगठन के आंकड़ें के मुताबिक, दुनिया में लगभग पांच करोड़ टन आम का उत्पादन होता है, जिसमें से करीब दो करोड़ टन भारत में ही पैदा होता है। भारत में आम को ‘फलों का राजा’ भी कहा जाता है और प्राचीन शास्त्रों में इसे कल्पवृक्ष (इच्छा देने वाला पेड़) कहा गया है। हालांकि भारत के अधिकांश राज्यों में आम के बागान हैं मगर उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक का आम के कुल उत्पादन में एक बड़ा हिस्सा है।
अल्फांसो, केसर, तोतापुरी और बंगनपल्ली भारत से निर्यात की जाने वाली प्रमुख किस्में हैं। आम का निर्यात मुख्य रूप से तीन रूपों में होता है: ताजा आम, मैंगो पल्प और मैंगो स्लाइस।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More