BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एक और हार झेलने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा...

अबू धाबी। आईपीएल-13 में मंगलवार को एक और हार झेलने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा है कि उनकी टीम को मुंबई इंडियंस द्वारा रखे गए 194 रनों के लक्ष्य के सामने अच्छी शुरुआत नहीं मिली। राजस्थान 18.1 ओवरों में 137 रनों पर सिमट कर 57 रनों से हार गई।

मैच के बाद स्मिथ ने कहा, "शुरुआत में जल्दी विकेट गंवाने से हमें घाटा हुआ। पिछले तीन मैचों में हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिली। शुरुआत में बटलर और आखिरी में जोफ्रा आर्चर के अलावा हमें काफी काम करना है।"

स्मिथ ने बेन स्टोक्स को लेकर कहा, "वह 10 अक्टूबर तक नहीं होंगे। यह ज्यादा दूर नहीं है। वो आएं उससे पहले हमें उम्मीद है कि हम कुछ मैच जीतें और लय हासिल कर लें। मुझे नहीं लगता कि हमें घबराने की जरूरत है। यह सिर्फ अपनी रणनीति को लागू करने की बात है।" 


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More