BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ऋषि कपूर ने कहा देश में आपातकाल घोषित किया जाए, लोगों ने किया ट्रोल

मुंबई,| बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने कहा है कि कोरोनावायरस से लड़ाई के लिए भारत सरकार को आपातकाल घोषित कर देना चाहिए। लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को ऋषि की बात अच्छी नहीं लगी।

कपूर ने ट्विटर पर कहा, "हमारे प्रिय भारतवासियों। हमें हरहाल में आपातकाल घोषित कर देना चाहिए। देखिए, देश में क्या कुछ हो रहा है। यदि टीवी पर भरोसा करें तो लोग पुलिकर्मियों को और चिकित्साकर्मियों को पीट रहे हैं। स्ििथति को नियंत्रित करने का दूसरा कोई तरीका नहीं है। यही हम सभी के हित में है।"

लेकिन ऋषि की इन बातों से सहमति जताने के बदले अधिकांश यूजर्स ने उनके विचारों के लिए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने पूछा, "यह समस्या आपातकाल से कैसे सुधरेगी, जबकि लॉकडॉउन से नहीं सुधरेगी?"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "सर यह इतना आसान नहीं है। हमारे पास गरीबों के लिए कोई योजना नहीं कि आखिर वे कैसे जिंदा रहेंगे।"

एक यूजर ने लिखा, "आपको धन्यवाद, क्या मुंबई के लोग ऋषि कपूर के घर के चारों ओर 70 मीटर ऊंची दीवार बना सकते हैं, ताकि वह आपातकाल का अनुभव करें और खुश रहें।"

ऋषि ने हाल ही में नेटिजन को चेतावनी दी थी कि वे उनकी जीवनशैली का मजाक न बनाएं, लेकिन यूजर्स ने उनके कथित मदिरा सेवन के बारे में फिर से टिप्पणी की।

एक यूजर ने लिखा, "शराब समस्याग्रस्त सोच पैदा करती है। शांत रहें जनाब कपूर।"

एक अन्य यूूजर ने लिखा, "शराब पीना और उसे छोड़ना दोनों से समस्या पैदा होती हैं। एक को चुन लें।"

एक अन्य ने लिखा, "रात नौ बजे के बाद के उनके ट्वीट को गंभीरता से न लें।"

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More