BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

उत्तर प्रदेश : भगवान को भी सर्दी से बचाने के किए जा रहे उपाय, पहनाए गरम कपड़े

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड से भगवान को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसलिए उन्हें ऊनी वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। वाराणसी के बड़ा गणेश मंदिर में जहां देवता को रजाई ओढ़ाई गई है, वहीं उनके मूषक ने भी शॉल ओढ़ रखा है। शिव मंदिर में शिवलिंग को शॉल ओढ़ाया गया है। आचार्य समीर उपाध्याय ने कहा कि मंदिर में एक बार जब देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद स्थापना कर दी जाती है, तब उनकी देखभाल जीवित व्यक्ति की तरह किया जाता है और इसलिए उन्हें हर मौसम से बचाया जाता है।

अयोध्या में भी राम जन्मभूमि स्थल पर रामलला को एक कंबल ओढ़ाया गया है, हालांकि मूर्ति खुले में रखी गई है, इसलिए वहां एक हीट ब्लोअर भी लगाया गया है। वहीं भगवान कृष्ण के बाल अवतार लड्डू गोपाल का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

मथुरा और वृंदावन के विभिन्न मंदिरों में देव को ढंकने के लिए छोटे ऊनी स्वेटर और शॉल का इस्तेमाल किया जा रहा है, वहीं भक्तों के लिए अलाव जलाए जाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कई मंदिरों में देवी-देवताओं को ऊनी व पहनाए और ओढ़ाए जा रहे हैं।
 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More