BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

उत्तर प्रदेश में आज कोरोना के 502 नए मरीज ,257 लोगों की मौत

यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया की प्रदेश में एक्टिव कोरोना केस 3828 हैं और 5648 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। अभी तक कोरोना पॉजिटिव से 257 लोगों की मौत हुई है: यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद

आगे उन्होंने बताया प्रदेश में एक्टिव कोरोना केस 3828 हैं और 5648 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। अभी तक कोरोना पॉजिटिव से 257 लोगों की मौत हुई है।

हम आशा कार्यकर्ताओं की मदद से राज्य में लौटने वाले प्रवासी मजदूरों पर नज़र रख रहे हैं। 12,80,833 मज़दूर अब तक ट्रैक किए जा चुके हैं, जिनमें से 1,163 सिमटोमेटिक हैं। उनके नमूने परीक्षण के लिए एकत्र किए गए हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 502 नए मामले सामने आए हैं।

इसी जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस में यूपी मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने आज बताया उत्तर प्रदेश CM ने आज कहा कि भारत सरकार की तरफ से आए दिशा-निर्देशों के क्रम में धर्म स्थलों को खोले जाने से पूर्व प्रशासन व पुलिस के अधिकारीगण धर्म स्थलों के प्रबंधन से जुड़े लोगों से संवाद करें, उन्हें सभी सावधानियां सुनिश्चित करने की जानकारी दें :यूपी मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी

उत्तर प्रदेश CM ने आज कहा कि प्रत्येक धर्म स्थल पर सेनिटाइजर, इंफ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर की व्यवस्था होनी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि धर्म स्थल के अंदर एक बार में 5 से ज्यादा श्रद्धालु न हों।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिया है कि ऐसा जनपद जहां 25 हजार या इससे ज्यादा कामगार और श्रमिक लौटे हैं, वहां स्किल मैपिंग कार्य तेजी से पूरा किया जाए।

1620 ट्रेन अब तक प्रदेश में आई हैं, 4 ट्रेन आज भी आ रही हैं, अब तक प्रदेश में 21 लाख 90 हजार लोग सिर्फ ट्रेनों से आए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने कामगारों/ श्रमिकों को रोज़गार उपलब्ध कराने के लिए एक पोर्टल तैयार करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों तथा संस्थानों, जहांकामगारों/श्रमिकों की जरूरत है, वहां इन्हें रोजगार देने के प्रयास किए जाएं।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More