BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ईरान में कोरोनावायरस का असर कम होने के संकेत, तेहरान और मजंदरन में बरपाया सर्वाधिक कहर

तेहरान। ईरान में कोरोनावायरस के मामलों में अब कुछ कमी आने के संकेत दिखने लगे हैं। ईरान मध्यपूर्व के उन देशों में शामिल है, जो इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। हालांकि वायरस से संक्रमित कुल मामलों की संख्या अब भी 20610 है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि कोरोनवायरस से मरने वालों की संख्या बढक़र 1556 हो गई, वहीं ठीक हुए लोगों की संख्या बढक़र 7635 हो गई है। यहां की राज्य टीवी ने स्वास्थ्य मंत्री अलिर्जा राईसी के हवाले से बताया है कि लगभग सभी प्रांतों में कोरोना प्रकोप में कमी आई है, जिसमें तेहरान और मजंदरन भी शामिल हैं।

ईरान के इन दोनों शहरों में कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया था। वहीं तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने ट्वीट कर कहा कि पिछले 24 घंटों में 2953 संदिग्ध मामलों के लिए परीक्षण किए गए और उनमें से 277 परीक्षण पॉजिटिव निकले। हमारे यहां रोगियों की संख्या 947 तक पहुंच गई है। आज हमने अपने 12 बुजुर्ग मरीजों को खो दिया। हमने अब तक कुल 21 जीवन खो दिए हैं। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय ने कोविड-19 से पहले दो मौतों की घोषणा की, जिसमें एक यूरोप से 78 वर्षीय अरब नागरिक और दूसरा 58 वर्षीय एशियाई नागरिक था। यूएई ने कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए खाड़ी सहयोग परिषद के नागरिकों के प्रवेश को अस्थायी रूप से निलंबित करने का भी फैसला किया।

 


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More