देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreकराची। पूर्व कप्तान मिसबाह उल हक (Misbah Ul Haq) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की क्रिकेट समिति से इस्तीफा देकर राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवदेन किया है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी ने सोमवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी।
मिसबाह ने पीसीबी के निदेशक (अंतर्राष्ट्रीय) जाकिर खान को इस्तीफा देने के अपने फैसले से अवगत कराया और इसके बाद उन्होंने सीनियर क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन किया।
पीसीबी ने मिसबाह के हवाले से लिखा कि मैं मुख्य कोच पद के लिए आवेदन कर रहा हूं और मैं इस चीज से पूरी तरह से अवगत हूं कि मुझे कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। मैं जानता हूं कि इस चुनौतीपूर्ण काम के लिए काफी अच्छे प्रशिक्षित लोगों ने भी आवेदन किया है। मिसबाह ने इससे पहले इन चर्चाओं का खंडन किया था कि वे राष्ट्रीय टीम के अगले मुख्य कोच बनने की दौड़ में हैं। पूर्व कप्तान ने कहा था कि उन्होंने इस पद के लिए आवेदन नहीं किया है। 45 वर्षीय मिसबाह साल 2001 से 2017 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। मिसबाह ने 75 टेस्ट 162 वनडे और 39 टी20 मैच खेले।













Related Items
एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंधित ऑटो रिक्शा एवं अन्य डीजल वाहनों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई - मुख्य सचिव सुधांश पंत
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार
पाकिस्तान से मिली कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी,राजपाल यादव समेत 3 बड़े नाम भी निशाने पर